हिमाचल जनादेश ,शाहपुर (रामपाल शर्मा )
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किया गया व्यवस्था परिवर्तन का पहला बजट जिला कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह शब्द कहे।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार का पहला बजट मुख्यमंत्री सुक्खू के जिला कांगड़ा के प्रति स्नेह और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कांगड़ा को टूरिज्म हब बनाने के मुख्यमंत्री के विजन से जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री ने बजट में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान करने की घोषणा की है।
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने फिटनेस युट्यूबर राणा द वाइपर को दी बधाई
उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार और मुख्यमंत्री हैं, जिसने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए बजट में इतनी अधिक राशि का प्रावधान किया है। इससे जिले में विश्वस्तरीय हवाई अड्डा बनने से रोजगार, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।
एयरपोर्ट की लंबाई को वर्तमान से बढ़ाकर 1372 मीटर से बढ़ाकर 3100 मीटर किया जाएगा। बड़ा एयरपोर्ट बड़े हवाई जहाजों के साथ बड़े अवसर भी लेकर आएगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि कांगड़ा जिला के बनखंडी में 300 करोड़ में एक बड़े चिडिय़ाघर का निर्माण किया जाएगा। प्रथम चरण में इस पर 60 करोड़ रूपए खर्च होंगे। 180 हेक्टेयर क्षेत्र में 3 चरणों में इसका निर्माण कार्य किया जाएगा। यही नहीं प्रदेश सरकार ने इसके लिए भूमि का चयन भी कर लिया है।
पोंग डैम क्षेत्र में वॉटर स्पोर्टस, शिकारा, क्रूज, यॉट जैसी सुविधाएं क्षेत्र के लोगों के जीवन में समृद्धि लाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से हिमाचल को हरित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित होगा।
एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से प्रदेश सरकार हर टूरिस्ट प्वाइंट को आधुनिक बनाने पर काम करेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक हजार 311 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। इसमें पर्यटकों को इलेक्ट्रिक्ल बस, वाटर स्पोटर्स, थीम पार्क, वे-साइड एमिनेटस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
मंडी शिवधाम का विकास और मनाली में आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग का निर्माण कार्य भी किया जाना है। जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, पर्यटक ग्राम, ओल्ड एज होम, आइस स्केटिंग व रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण जिला के लिए विकास के अपार अवसर लेकर आएगा।