हिमाचल के इस जिले के पुलिस ने चलाया नशे के खिलाफ विशेष अभियान, कारोबार में महिलाओं का भी हाथ

हिमाचल के इस जिले के पुलिस ने चलाया नशे के खिलाफ विशेष अभियान, कारोबार में महिलाओं का भी हाथ

हिमाचल जनादेश,शिमला (ब्यूरो )

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है। नशे के कारोबारियों को जिस तरह पुलिस दबोच रही है, उससे साफ है कि शिमला जिला में चिट्टा ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है।

पुलिस ने जनवरी से 30 अप्रैल तक एनडीपीएस एक्ट के 221 मामले दर्ज किए। 313 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं।जबकि 2022 में इन्हीं चार महीनों में 105 मामले दर्ज हुए थे।पुलिस ने 156 गिरफ्तारियां की थी जिनमें 4 महिलाएं शामिल थी। 

एक नजर इधर भी – हिमाचल व केंद्र सरकार के सरकारी आदेशों के बाद रद्द किए पंजीकरण,नहीं चलेंगी एच.आर.टी.सी.की 167 बसें 

आपको बता दें कि अभी तक पुलिस चार माह में 214 आरोपितों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है जबकि पिछले साल का यह आंकड़ा महज 126 का था। पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों के मामले यहां पर चल रहे नशे के इस कारोबार को बयां कर रहे हैं। पुलिस ने नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया हुआ है उसके बाद मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस का तर्क है कि सख्ती ज्यादा होने के बाद धरपकड़ शुरू हुई है।

एएसपी सुनील नेगी-
एएसपी नेगी ने बताया कि नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। जिला में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ की सप्लाई न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिमला जिला को शीघ्र नशामुक्त बनाया जाएगा।

Leave a Reply