हिमाचल जनादेश ,शाहपुर (संवाददाता )
कांगड़ा जिले के अंतर्गत शाहपुर के निकट पुहाड़ा में देर रात को एक एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हुई है,घटना में 9 सवारियां घायल हुए हैं, जिन्हें शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सोमवार देर रात को पेश आई है,पुलिस घटना की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, शाहपुर पुलिस थाने के तहत पुहाड़ा के पास यह घटना पेश आई है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि तकनीकी खामी की वजह से हादला हुआ है। घटना के दौरान बस में 50 लोग सवार थे, जिनमें से 9 घायल हुए हैं। सभी घायलों को शाहपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि इन सभी को हल्की चोटें आई हैं।
बस में सवार लोगों ने आरोप लगाया कि जब सवारियां खाना खाने के लिए रुकी थी तो ड्राइवर ने शराब पी ली थी। उसके मुंह से भी बदबू आ रही थी। एक महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे में धुत्त था, 9 घायलों को छाती से ऊपर के हिस्से में ज्यादा चोट आई है।