हिमाचल जनादेश, मंडी (संवाददाता )
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर टाटा सूमो और जीप में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 5 महिलाएं जख्मी हो गई। सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए पधर अस्पताल में लाया गया।घटना पधर स्थित मोहड़धार के पास हुई। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
वाहन स्किड होने से हादसे की संभावना, BLO ट्रेनिंग पर आई भी महिलाएं
बताया जा रहा है कि NH में नारला से लेकर साहल तक सड़क किनारे बरम में डाली गई मिट्टी से सड़क दलदल बनी हुई है। जिसमें वाहन स्किड हो रहे हैं।
घटना के पीछे भी यही कारण बताया जा रहा है। घटना में जख्मी हुए सभी महिलाएं BLO ट्रेनिंग के लिए पधर आई थी। जहां से ट्रेनिंग सत्र पूरा होने बाद टाटा सूमो में सवार होकर घर लौट रही थी।
सूमो में सवार महिलाएं हुई जख्मी
मोहड़धार के पास जीप मंडी की ओर से आ रही थी। जिससे टाटा सूमो की जोरदार टक्कर हुई। जख्मी महिलाएं टाटा सूमो में सवार थी। स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी महिलाओं को सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया।
SDM पधर सुरजीत सिंह ने अस्पताल जाकर सभी घायल महिलाओं का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आंशिक चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
DSP पधर संजीव सूद ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के क्या कारण रहे, इस बात का पता लगाया जा रहा है।