हिमाचल जनादेश ,मंडी (संवाददाता )
मंडी जिला के जंजैहली में एक युवक शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और शादी करने से इनकार कर रहा है।
मामला वर्ष 2019 का है। युवक जान पहचान का ही था। घर में एक दिन मेहमान बनकर आया और रात को सोए हुई लड़की के कमरे में घुस गया। उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। लड़की ने शिकायत करना चाही तो लड़के ने उसे शादी करने की बात कहकर रोक लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके बाद लगातार 4 वर्ष तक लड़का शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इसकी शिकायत लड़की द्वारा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
थाना जंजैहली की रहने वाली माया देवी (काल्पनिक नाम) ने अपनी बुआ के लड़के के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 अगस्त 2019 को विनोद कुमार पुत्र श्री मंसाराम निवासी गांव कुटेहड़ घर में मेहमान बनकर आया।
शिकायत में बताया गया कि विनोद रात को घर में ही ठहरा। देररात विनोद कुमार जबरन कमरे में घुस आया व जोर जबरदस्ती करके शारीरिक संबंध बनाए। सुबह जब पुलिस थाना में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो विनोद कुमार ने कहा कि मैं तेरे साथ शादी करूंगा व इसके बाद भी विनोद कुमार ने 4 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी करने से मना कर रहा है। SP मंडी सौम्या ने मामले की पुष्टि की है।