हिमाचल जनादेश,चम्बा (दीपक महाजन)
पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चंबा की नई सीएसए 2023-2024 का गठन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चंबा के लिए महाविद्यालय प्रशासन की और से एक चुनाव कमेटी भी नियुक्त की गयी थी।
जिसकी अध्यक्षता डॉ सुरिंदर पॉल, डॉ पूजा सहोत्रा, डॉ रणदीप मान ने की,वीरवार को ये चुनाव शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक तरीके और गुप्त मतपत्र से हुए। जिसमे प्रतीक शर्मा (बैच 2020) अध्यक्ष, अक्षत मल्होत्रा (बैच 2020) उपाध्यक्ष, हर्षिता गुप्ता (बैच 2020) महासचिव बनाया गया। हिमांशु सारस्वत (बैच 2020) सह सचिव की जिम्मेवारी दी गई।
अभय एस बिष्ट (बैच 2020) फाइनेंस सेक्रेटरी, नैंसी (बैच 2020) कल्चरल सेक्रेटरी, अनिकेत कोंडल (बैच 2020) स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सौरभ गुप्ता (बैच 2020) लिटरेरी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।साथ मे ही मन्नत और दीपक (बैच 2021), विवेक और सिद्धार्थ (बैच 2022) को कार्यकारिणी में शामिल किया है।