खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए हासिल की उपलब्धि,चंबा के दिव्यांग ने शॉटपुट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए हासिल की उपलब्धि,चंबा के दिव्यांग ने शॉटपुट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

हिमाचल जनादेश ,चम्बा (दीपक महाजन )

जालंधर में राष्ट्र स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चंबा के रठियार पंचायत के वीरेन सिंह ने शॉटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में सिल्वर पदक जीता है। वीरेन ने जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विस्तार-2023 स्पोर्ट्स इवेंट में देशभर के 484 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की है।

वीरेन की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोग भी घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।बकौल, वीरेन सिंह 22 अक्तूबर 2018 में दर्दनाक हादसे में बिजली के करंट की चपेट में आ गया था। स्वास्थ्य जांच में बताया गया कि शरीर का 75 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं करेगा। काफी उपचार करवाया पर अपने पांव पर खड़ा नहीं हो सका और जीने की चाह को करीब-करीब छोड़ ही दिया।

वीरेन ने कहा कि जब में हताश हो चुका था तो माता-पिता, भाई और बहन के हौसलाअफजाई की तो फिर जीवन में कुछ हटकर करने की ठानी।इसके बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में दाखिला लिया और पढ़ाई शुरू की। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए होने वाले विभिन्न जिला, राज्य के अलावा भुवनेश्वर, गुजरात, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कुल 13 मेडल जिनमें 8 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। वीरेन के पिता विक्रम सिंह वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता सुती देवी गृहिणी हैं।

एक नजर इधर भी – सुक्खू सरकार ने पलटा निर्णय,बदले डिस्ट्रिक प्लानिंग व 20 पॉइंट प्रोग्राम कमेटी के चेयरपर्सन

वहीं, चेतना संस्था डे केयर सेंटर विजयपुर बिलासपुर के चार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल संघ विशेष ओलंपिक भारत के सौजन्य से हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित चैंपियनशिप-2023 में हिस्सा लिया।

संस्था के प्रशासनिक अधिकारी कश्मीर सिंह ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 29 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षक राहुल भारद्वाज और कल्पना शर्मा की अगुवाई में भाग लिया। गौरव कुमार ने रजत पदक, गगन कुमार ने कांस्य पदक, इतिशा ने चौथा और अंजली ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply