बिलासपुर: 4 किलो 932 ग्राम चरस के साथ धरा चंबा का युवक

बिलासपुर: 4 किलो 932 ग्राम चरस के साथ धरा चंबा का युवक

हिमाचल जनादेश बिलासपुर (संवाददाता)

हिमाचल के बिलासपुर सदर पुलिस टीम ने चरस के साथ चंबा के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चंबा के युवक से 4 किलो 932 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम नौणी चौक पर यातायात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक ऑल्टो कार आई जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में पुलिस को कार से 4 किलो 932 ग्राम चरस बरामद हुई।

पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम जितेंद्र कुमार निवासी दिगाई तहसील सलूणी जिला चंबा बताया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply