चम्बा के एचटूओ हाउस को मिला आउटलुक इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म गोल्ड अवार्ड

चम्बा के एचटूओ हाउस को मिला आउटलुक इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म गोल्ड अवार्ड

हिमाचल जनादेश ,चम्बा (दीपक महाजन)

सामुदायिक आधारित संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का प्रतीक एचटूओ हाउस

जिला चंबा के चमीणू स्थित एचटूओ हाउस को आउटलुक इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म गोल्ड अवार्ड 2023 से नवाजा गया।एचटूओ हाउस को यह सम्मान संस्टेनेबल लीडरशिप होमस्टे की श्रेणी में मिला है। आउटलुक इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म की ओर से ऊटी में आयोजित अवार्ड समारोह के सातवें एडिशन में देश से 20 राज्यों ने भाग लिया।

एचटूओ हाउस तथा नाट आन मैप संस्था की ओर से संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। चंबा के लोगों के रहन-सहन, यहां के खान-पान सहित संस्कृति से जुड़े हर पहलु को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, सामुदायिक आधारित एवं जिम्मेदार पर्यटन को लेकर भी कार्य किया जा रहा है।

काँगड़ा :बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप

एचटूओ हाउस ऐतिहासिक चंबा शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर साल और हुल नालों के संगम पर स्थित है। यहां पर संस्कृति ए‌वं प्रकृति का मिलन होता है। इसे स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर चलाया जा रहा है, जो कि समुदाय संचालित पर्यटन स्थल का एक आदर्श उदाहरण प्रदान करता है। एचटूओ हाउस स्थानीय संस्कृति, क्राफ्ट के प्रचार के लिए भी मंच प्रदान करता है।

एचटूओ हाउस 13वीं सदी की घराट संस्कृति को संरक्षित करके बनाया गया है, जो कि देखने में काफी आकर्षक लगता है। इस घराट संस्कृति का जिक्र ताम्र पत्र में भी मिलता है। एचटूओ हाउस को एयरबीएनबी कंपनी की ओर से भारत में शीर्ष 10 होमस्टे में सूचीबद्ध किया गया है। वहीं हाल ही में अंतरराष्ट्रीय साटे अवार्ड भी मिल चुका है। यहां की व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों की ओर से संभाली जा रही है।

इसी स्थान पर नाट आन मैप संस्था की ओर से एचटूओ हाउस के साथ-साथ अन्य होमस्टे की शुरुआत भी करवाई है। इनमें रफी होमस्टे, राम कुटीर होमस्टे, कलावती होम स्टे तथा साल होम स्टे सहित अन्य होमस्टे शामिल हैं। अवार्ड समारोह में एचटूओ हाउस की ओर से रेनू शर्मा, प्रखर शर्मा, नॉट ऑन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा ने सम्मान हासिल किया।

कार्यक्रम में तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री के. रामाचंद्रन ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा आउटलुक इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म के सीईओ इंद्रनील रोय, एक्वाटेरा एडवेंचर की ओर से वैभव काल्ला, ब्ल्यू योंडर की ओर से गोपीनाथ पारायिल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रेनू शर्मा, एचटूओ हाउस
यह हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है कि एचटूओ हाउस को आउटलुक इंडियन रिस्पांसिबल टूरिज्म अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड हम पूरे समुदाय को समर्पित करते हैं, जिन्होंने इसमें अपना हरसंभव सहयोग दिया है।

मनुज शर्मा, सह-संस्थापक नाट आन मैप संस्था
नाट आन मैप संस्था की शुरुआत भी एचटूओ हाउस से हुई थी। अब यह संस्था रिस्पांसिबल टूरिज्म, संस्टेनेबल टूरिज्म को लेकर पूरे देशभर मे कार्य कर रही है। एचटूओ हाउस को अवार्ड मिलने के लिए मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं। चंबा की संस्कृति आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही है।

कुमार अनुभव, संस्थापक नाट आन मैप संस्था
एचटूओ हाउस व नाट आन मैप संस्था की ओर से संस्कृति के संरक्षण को लेकर कार्य किया जा रहा है। संस्था का उदय चंबा से हुआ, जो कि अब पूरे देशभर में संस्कृति के साथ सामुदायिक एवं जिम्मेदार पर्यटन को लेकर कार्य कर रही है। अवार्ड के लिए में सभी लोगों को बधाई देता हूं।

Leave a Reply