कांगड़ा : पति संग स्कूटी पर घर जा महिला की ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से मौत, मामला दर्ज

कांगड़ा : पति संग स्कूटी पर घर जा महिला की ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से मौत, मामला दर्ज

हिमाचल जनादेश ,काँगड़ा (संवाददाता )

कांगड़ा के जयसिंहपुर में हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसा पंचरुखी के गांव मनियाड़ा के पास हुआ। महिला को ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र शास्त्री बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान बबीता (55) पत्नी बलवीर सिंह डोगरा निवासी छैछड़ी खैरा के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब 6 बजे स्कूटी सवार दंपती घर जा रहा था। मनियाड़ा के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बबीता स्कूटी से गिर गई।

एक नजर इधर भी – एक बार फिर शर्मसार हुई देवभूमि में मानवता ,निजी बस में छोड़ दी दो दिन की नवजात बच्ची -अस्पताल में भर्ती

थाना प्रभारी ने बताया कि बबीता ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। गंभीर हालत में उसे लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के 5 बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

Leave a Reply